Sunday, August 5, 2012

बैरी बदरा


क्षणिकाएँ, 

बैरी बदरा
घुमड़ घुमड़
आये भावन
देखो झूम के
बरस गया सावन .

बूंदो को लड़ी
बरखा सी झड़ी
पवन मतवाली
इठला के चली
चूमती पर्णों को
कर्ण में मिसरी सी घुली !
पर्ण के कोरो पे
पड़ित बूंदें  जैसे
बिखरे धवल मणि .

मखमली हरित बिछोना
फूली अमराई
कानन मे
विशालकाय गिरि पे
 व्योम ने
भीनी चुनर उढाई
मदमाता सा बहे 
जलप्रपात
उदधि का गर्जन
परिंदो का कलरव
दरिया का उफनना
पुरंदर के इशारे
जम के बरसे घन.

सावन के पड़े झूले
गाँवो मे लगे मेले 
हिंडोले लेता मन
करतल पे रची हिना
हरी हरी चूड़ियाँ
पहने गाँव की गोरियां
इठलाती सी ये
अल्हड परियां .......!

       ----------   शशि पुरवार



 




6 comments:

  1. सावन की काली घटा, पवन चले मतवाली
    फुहार गिरे सावन के,गोरिया मन छाए लाली,,,,

    सुन्दर प्रस्तुति,,,,शशी जी,,,,

    RECENT POST ...: रक्षा का बंधन,,,,

    ReplyDelete
  2. बहुत-बहुत सुन्दर
    मनभावन रचना...
    मित्रता दिवस की शुभकामनाये...
    :-)

    ReplyDelete
  3. बहुत ही खूबसूरत कविता शशि जी आभार |

    ReplyDelete
  4. सावन की फुहार जैसी सुंदर रचना ... सावन के झूले तो बस गाँव में ही मिलते ह्ंगे अब तो ...

    ReplyDelete
  5. dheerendra ji
    meena ji tushar ji sangeeta ji aapka tahe dil se shukriya . aapki upasthiti manye hai mere liye .

    ReplyDelete
  6. वाह ... प्रकृति का सुन्दर वर्णन ..... सुन्दर रचना के लिए बधाई हो दी ....... :-)

    ReplyDelete

आपकी प्रतिक्रिया हमारे लिए अनमोल है। हमें अपने विचारों से अवगत कराएं। सविनय निवेदन है --शशि पुरवार

आपके ब्लॉग तक आने के लिए कृपया अपने ब्लॉग का लिंक भी साथ में पोस्ट करें
.



समीक्षा -- है न -

  शशि पुरवार  Shashipurwar@gmail.com समीक्षा है न - मुकेश कुमार सिन्हा  है ना “ मुकेश कुमार सिन्हा का काव्य संग्रह  जिसमें प्रेम के विविध रं...

https://sapne-shashi.blogspot.com/

linkwith

http://sapne-shashi.blogspot.com