ब्लॉग सपने शशि में आप पढ़ेंगे जीवन के रंग अभिव्यक्ति के संग.. प्रेरक कहानियाँ, लेख और साहित्यिक रचनाओं का संसार ।आपका अपना संसार ।
ब्लॉग सपने - जीवन के रंग अभिव्यक्ति के साथ, प्रेरक लेख , कहानियाँ , गीत, गजल , दोहे , छंद
Friday, January 11, 2019
Monday, January 7, 2019
फगुनाहट ले आना
नए साल तुम कलरव वाली
इतराहट ले आना
आँगन के हर रिश्तें में
गरमाहट ले आना
दुर्दिन वाली काली छाया फिर
घिरने ना पायें
सोना उपजे खलियानों में
खुशहाली लहरायें
सबकी किस्मत हो गुड़ धानी
नरमाहट ले आना
नए साल तुम कलरव वाली
इतराहट ले आना
हर मौसम में फूल खिलें पर
बंजर ना हो धरती
फुटपाथों पर रहने वाले
आशा कभी न मरती
धूप जलाए, नर्म छुअन सी
फगुनाहट ले आना
नए साल तुम कलरव वाली
इतराहट ले आना
ठोंगी कपटी लोगों के तुम
टेढ़े ढंग बदलना
बूढ़े घर की दीवारों के
फीके रंग बदलना
जर्जर होती राजनीति की
कुछ आहट ले आना
नए साल तुम कलरव वाली
इतराहट ले आना
भाग रहे सपनों के पीछे
बेबस होती रातें
घर के हर कोने में रखना
नेह भरी सौगातें
धुंध समय की गहराए पर
मुस्काहट ले आना
नए साल तुम कलरव वाली
इतराहट ले आना
आँगन के हर रिश्तों में
गरमाहट ले आना
शशि पुरवार
Thursday, December 20, 2018
हम आंगन के फूल
आंगन के हर फूल से, करो न इतना मोह
जीवन पथ में एक दिन, सहना पड़े बिछोह
सहना पड़े बिछोह, रीत है जग की न्यारी
होती हमसे दूर, वही जो दिल को प्यारी
कहती शशि यह सत्य, रंग बदलें उपवन के
फूल हुए सिरमौर, ना महकते आंगन के
चाहे कितनी दूर हो, फिर भी दिल के पास
राखी पर रहती सदा, भ्रात मिलन की आस
भ्रात मिलन की आस, डोर रेशम की जोड़े
मन में है विश्वास , द्वार से मुख ना मोड़े
कहती शशि यह सत्य, मथो तुम मन की गाहे
इक आँगन के फूल, मिलन हो जब हम चाहें
शशि पुरवार
जीवन पथ में एक दिन, सहना पड़े बिछोह
सहना पड़े बिछोह, रीत है जग की न्यारी
होती हमसे दूर, वही जो दिल को प्यारी
कहती शशि यह सत्य, रंग बदलें उपवन के
फूल हुए सिरमौर, ना महकते आंगन के
चाहे कितनी दूर हो, फिर भी दिल के पास
राखी पर रहती सदा, भ्रात मिलन की आस
भ्रात मिलन की आस, डोर रेशम की जोड़े
मन में है विश्वास , द्वार से मुख ना मोड़े
कहती शशि यह सत्य, मथो तुम मन की गाहे
इक आँगन के फूल, मिलन हो जब हम चाहें
शशि पुरवार
Saturday, November 17, 2018
बूढ़ा हुआ अशोक
बरसों से जो खड़ा हुआ था
बूढ़ा हुआ अशोक
बूढ़ा हुआ अशोक
हरी भरी शाखों पर इसकी
खिले हुए थे फूल
लेकिन मन के हर पत्ते पर
जमी हुई थी धूल
आँख समय की धुँधली हो गई
आँख समय की धुँधली हो गई
फिर भी ना कोई शोक
मौसम की हर तपिश सही है
फिर भी शीतल छाँव
जो भी द्वारे उसके आया
लुटा नेह का गॉँव
बारिश आंधी लाख सताए
पर झरता आलोक
आज शिराओं में बहता है
पानी जैसा खून
अब शाखों को नोच रहें हैं
अपनों के नाखून
बूढ़े बाबा की धड़कन में
ये ही अपना लोक
बरसों से जो खड़ा हुआ था
बूढ़ा हुआ अशोक
बूढ़ा हुआ अशोक
शशि पुरवार
Saturday, October 20, 2018
दर्द तीखे हँस रहे
खेल है यह जिंदगी के
टूटना मुझको नहीं है
बंद हों जब द्वार सारे
हौसला भी कुछ वहीं है
क्यों परीक्षा ले रहा रब
हर कदम पर इम्तिहां है
तोड़ती निष्ठुर हवाएं
पास साहिल भी कहाँ है
दूर तक जाना मुझे, पर
रास्ता दुर्गम मही है
बंद हों जब द्वार सारे
हौसला भी कुछ वहीं है
बेबसी मुझको सताती
नाँव पथ में डगमगाती
पंख मेरे कट रहें हैं
जिंदगी भी लड़खड़ाती
शूल पाँवों में चुभें, फिर
नित संभलना भी यहीं है
बंद हों जब द्वार सारे
हौसला भी कुछ वहीं है
शब्द मन में उड़ रहें है
भाव हिय में फँस रहें है
तन शिथिल कैसे चलूँ मै
दर्द तीखे हँस रहें है
क्या खता मेरी बता दे
बात दिल की अनकहीं है
बंद हों जब द्वार सारे
हौसला भी कुछ वहीं है
खेल है यह जिंदगी के
टूटना मुझको नहीं है
बंद हों जब द्वार सारे
हौसला भी कुछ वहीं है
शशि पुरवार
२० / ११/ २१०८
टूटना मुझको नहीं है
बंद हों जब द्वार सारे
हौसला भी कुछ वहीं है
क्यों परीक्षा ले रहा रब
हर कदम पर इम्तिहां है
तोड़ती निष्ठुर हवाएं
पास साहिल भी कहाँ है
दूर तक जाना मुझे, पर
रास्ता दुर्गम मही है
बंद हों जब द्वार सारे
हौसला भी कुछ वहीं है
बेबसी मुझको सताती
नाँव पथ में डगमगाती
पंख मेरे कट रहें हैं
जिंदगी भी लड़खड़ाती
शूल पाँवों में चुभें, फिर
नित संभलना भी यहीं है
बंद हों जब द्वार सारे
हौसला भी कुछ वहीं है
शब्द मन में उड़ रहें है
भाव हिय में फँस रहें है
तन शिथिल कैसे चलूँ मै
दर्द तीखे हँस रहें है
क्या खता मेरी बता दे
बात दिल की अनकहीं है
बंद हों जब द्वार सारे
हौसला भी कुछ वहीं है
खेल है यह जिंदगी के
टूटना मुझको नहीं है
बंद हों जब द्वार सारे
हौसला भी कुछ वहीं है
शशि पुरवार
२० / ११/ २१०८
Thursday, September 20, 2018
विकलांगता
विकलांगता ख्याल आते ही
मन में सहानुभूति जन्म लेती है
कहीं वितृष्णा, कहीं लापरवाही
कहीं बेचारगी, कभी दुत्कार।
यह अपरिपक्व मन के विकार है
शरीर या मन का विकृत अंग जिसे
काट नहीं सकतें, सहला सकतें है
अपने नर्म हाथों से, प्रेम भरी बातों से।
जीवन की खूबसूरती पर
उनका भी हक है।
उनका भी हक है।
विकलांगता,
अभिशाप नहीं, मन का छोटा सा विकार है।
अभिशाप नहीं, मन का छोटा सा विकार है।
जो तन से परे मन को विक्षिप्त करता है।
जीवन लाचार नहीं, वरदान है।
भीख मत मांगो जिंदगी से ,
लड़ो अपने मन की अपंगता से।
बेचारगी तोड़ देगी सम्बल तुम्हारा
पर मत लड़ो खुद से,
लड़ो मन की परतों में छुपे हुए भय से,
लड़ो मन की परतों में छुपे हुए भय से,
गिर पड़े गर अपनी नजर में तो
फिर कैसे उठोगे ।
कुछ कर गुजरने की चाह गर दिल में है
तो छू लो आसमान को
पाँव तले होगी जमीं
पाँव तले होगी जमीं
तुम्हारे मजबूत इरादों की,
जीत लोगे जंग हालातों से
विकलांगता अभिशाप नहीं है। अपितु
प्रेम की नरम छुअन बदल देगी
किसी एक का जीवन
शशि पुरवार
किसी एक का जीवन
शशि पुरवार
Monday, September 17, 2018
हौसलों के गीत - गजल
जिंदगी अनमोल है नित, हौसलों के गीत गाना
हर कमी तन की भुलाकर, साथ जग के मुस्कुराना
जिस्म गर विकलांग है तो, तुम बदलना सोच अपनी
लिख सकोगे नव इबारत, भाग्य हाथों से बनाना
तन अपाहिज है नहीं मन, मर्ज को ताकत बनाओ
जग हँसे या मीत रूठे, पीर को मत गुनगुनाना
दर्द की मीठी लहर, जब, देह मन को चीर देगी
टूटना मत, नित सँभलना, ख्वाब आँखों में सजाना
राह पथरीली बहुत ही, हर कदम पर इंतिहाँ है
समय के निष्ठुर पहर पर, दीप आशा के जलाना
हर कमी तन की नहीं, मन की हमेशा सोच होती
नजरिया जग का बदलना, और खुल कर मुस्कुराना।
शशि पुरवार
हर कमी तन की भुलाकर, साथ जग के मुस्कुराना
जिस्म गर विकलांग है तो, तुम बदलना सोच अपनी
लिख सकोगे नव इबारत, भाग्य हाथों से बनाना
तन अपाहिज है नहीं मन, मर्ज को ताकत बनाओ
जग हँसे या मीत रूठे, पीर को मत गुनगुनाना
दर्द की मीठी लहर, जब, देह मन को चीर देगी
टूटना मत, नित सँभलना, ख्वाब आँखों में सजाना
राह पथरीली बहुत ही, हर कदम पर इंतिहाँ है
समय के निष्ठुर पहर पर, दीप आशा के जलाना
हर कमी तन की नहीं, मन की हमेशा सोच होती
नजरिया जग का बदलना, और खुल कर मुस्कुराना।
शशि पुरवार
Tuesday, August 28, 2018
एक पहेली
१
सुबह सवेरे रोज जगाये
नयी ताजगी लेकर आये ना सखी धूप
२
३
रोज,रात -दिन, साथ हमारा
४
तुमसे ही संसार हमारा तुमको पाकर हुई धनवान
ना सखी ज्ञान।
५
रोज सुबह चुपके से आना
हौले से फिर नींद उड़ाना
देख न पाती तुमको जी भर
क्या सखि साजन?
न सखी, दिनकर।
६
बहुत दिनों में मिलने आया
जब आया तब मन हर्षाया
तन मन बरसा, पवित्र नेह
क्या सखि साजन ?
ना सखी मेह।
७
दिनभर आँखें वह दिखलाए
तन मन उससे निज घबराए
रूप बिगाड़े, क्यों अचरज ?
क्या सखि साजन ?
न सखी सूरज।
८
रातों को वह मिलने आए
सोने ना दे, नींद उड़ाए
बातें करते, बढे उन्माद
क्या सखि साजन
ना सखी याद
९
हर पल का है साथ हमारा
बिना तुम्हारे नहीं गुजारा
प्रिय दूर करे वह तन्हाई
क्या सखि साजन ?
ना परछाई
१०
उजला प्यारा रूप तुम्हारा
तुमको देखा दिल भी हारा
पहना है उलफत का फंदा
क्या सखि साजन ?
न सखी चंदा
Friday, August 24, 2018
जीवन अनमोल
पल पल खुशियां ढूंढ रहा है
जीवन यह अनमोल
पल पल खुशियां ढूंढ रहा है
जीवन यह अनमोल दीपक की बाती सा जलकर
निश्चित इक दिन जाना
जीवन बना सुहाना
हँसकर तूफानों से लड़ना
सुख- दुख मन के झोल
पल पल खुशियां ढूंढ रहा है
जीवन यह अनमोल शशि पुरवार
चित्र गूगल से साभार
Friday, August 10, 2018
अधरों पर मुस्कान
बरखा रानी दे रही, अधरों पर मुस्कान
धान बुआई कर रहे, हर्षित भये किसान
हर्षित भये किसान, जगी मन में फिर आशा
पनपता हरित स्वर्ण, पलायन करे निराशा
कहती शशि यह सत्य, हुआ मौसम नूरानी
खिले खेत खलियान, बरसती बरखा रानी
बीड़ी,गुटका,तमाखू ,गांजा, मदिरापान
नष्ट हो गयी जिंदगी, पहुँच गयी शमशान
पहुँच गयी शमशान, फना जीवन की लीला
करा ना कोई काम, नशीला द्रव्य ही लीला
कहती शशि यह सत्य, कर्म में तन मन अटका
पाया तभी मुकाम, नशा है बीड़ी, गुटका
शशि पुरवार
धान बुआई कर रहे, हर्षित भये किसान
हर्षित भये किसान, जगी मन में फिर आशा
पनपता हरित स्वर्ण, पलायन करे निराशा
कहती शशि यह सत्य, हुआ मौसम नूरानी
खिले खेत खलियान, बरसती बरखा रानी
बीड़ी,गुटका,तमाखू ,गांजा, मदिरापान
नष्ट हो गयी जिंदगी, पहुँच गयी शमशान
पहुँच गयी शमशान, फना जीवन की लीला
करा ना कोई काम, नशीला द्रव्य ही लीला
कहती शशि यह सत्य, कर्म में तन मन अटका
पाया तभी मुकाम, नशा है बीड़ी, गुटका
शशि पुरवार
Subscribe to:
Posts (Atom)
जेन जी का फंडा सेक्स, ड्रिंक और ड्रग
आज की युवा पीढ़ी कहती है - “ हम अपनी शर्तों पर जीना चाहते हैं समय बहुत बदल गया है …. हमारे माता पिता हमें हर वक़्त रोक टोक करते हैं, क्...
https://sapne-shashi.blogspot.com/
-
मेहंदी लगे हाथ कर रहें हैं पिया का इंतजार सात फेरो संग माँगा है उम्र भर का साथ. यूँ मिलें फिर दो अजनबी जैसे नदी के दो किनारो का...
-
साल नूतन आ गया है नव उमंगों को सजाने आस के उम्मीद के फिर बन रहें हैं नव ठिकाने भोर की पहली किरण भी आस मन में है जगाती एक कतरा धूप भी, ...
-
गेंहू ------- Wheat (disambiguation) गेहूँ लोगो का मुख्य आहार है .खाद्य पदार्थों में गेहूँ का महत्वपूर्ण स्थान है , सभी प्...
linkwith
🏆 Shashi Purwar — Honoured as 100 Women Achievers of India | Awarded by Maharashtra Sahitya Academy & MP Sahitya Academy








