shashi purwar writer

Monday, September 16, 2013

मन के भाव। ….




मन के भाव
शांत उपवन में 
पाखी से उड़े .

उड़े है  पंछी
नया जहाँ बसाने
नीड़ है खाली।

मन की पीर
शब्दों की अंगीठी से
जन्मे है गीत।

सुख औ दुःख
नदी के दो किनारे
खुली किताब।

मै कासे कहूँ
सुलगते है भाव
सूखती जड़े।

मोहे न जाने
मन का सांवरिया
खुली पलकें

मन चंचल
बदलता मौसम
सर्द रातों में।

मन उजला
रंगों की चित्रकारी
कलम लिखे।

 
-- शशि पुरवार


9 comments:

  1. बहुत सुन्दर प्रस्तुति...!
    आपको सूचित करते हुए हर्ष हो रहा है कि आपकी इस प्रविष्टि् की चर्चा आज मंगलवार (17-09-2013) मंगलवारीय चर्चा 1371---तेरे द्वार खडा भगवान , भगत... में "मयंक का कोना" पर भी है!
    हिन्दी पखवाड़े की हार्दिक शुभकामनाओं के साथ।
    सादर...!
    डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक'

    ReplyDelete
  2. मन की मन में,
    नित जीवन में,
    हलचल, प्रतिपल,
    गति अँखियन में।

    ReplyDelete
  3. मन की बातें
    चित्रित हाइकु में
    मनोहारी हैं ।

    ReplyDelete
  4. मन की पीर
    शब्दों की अंगीठी से
    जन्मे है गीत ...
    मन में पीर हो तो शब्द स्वतः ही जन्म ले लेते हैं ...
    भावपूर्ण हाइकू ...

    ReplyDelete
  5. बहुत ही बढ़िया


    सादर

    ReplyDelete
  6. सुंदर हाइकू
    शुभकामनाएं!

    ReplyDelete
  7. सभी हाइकु बहुत भावपूर्ण, बधाई.

    ReplyDelete

आपकी प्रतिक्रिया हमारे लिए अनमोल है। हमें अपने विचारों से अवगत कराएं। सविनय निवेदन है --शशि पुरवार

आपके ब्लॉग तक आने के लिए कृपया अपने ब्लॉग का लिंक भी साथ में पोस्ट करें
.



समीक्षा -- है न -

  शशि पुरवार  Shashipurwar@gmail.com समीक्षा है न - मुकेश कुमार सिन्हा  है ना “ मुकेश कुमार सिन्हा का काव्य संग्रह  जिसमें प्रेम के विविध रं...

https://sapne-shashi.blogspot.com/

linkwith

🏆 Shashi Purwar — Honoured as 100 Women Achievers of India | Awarded by Maharashtra Sahitya Academy & MP Sahitya Academy