Showing posts with label हाइकु. Show all posts
Showing posts with label हाइकु. Show all posts

Saturday, April 20, 2013

रिश्ते .........




रिश्ते
तांका --

1
दोस्ती के रिश्ते
पावन औ पवित्र
हीरे मोती से
महकते गुलाब
जीवन के पथ पर .

2
दो अजनबी
जीवन के मोड़ पे
कुछ यूँ मिले
सात फेरो में बंधा
जन्मों जन्मों का रिश्ता .

3
चाँद सितारे
 उतरे हैं  अंगना
स्नेहिल रिश्ता
ममता का बिछोना
आशीष रुपी  झरे
 नेह हरसिंगार .

4
ये कैसे रिश्ते
नापाक इरादों से
आतंक  मारे
सिमटते जज्बात
बिखरते हैं ख्वाब .

5
नाजुक रिश्ते
कांच से ज्यादा कच्चे
पारदर्शिता
विश्वास  की दीवारे
प्रेम  का है आइना .

-------शशि पुरवार 

Monday, April 15, 2013

राहे चलती

 1
शीत काल में
केसर औ  चन्दन
काया दमके  .
2
अलसाये से
तृण औ लतिकाए
चाँदी चमकी  .
3
सर्दी  है आई
गुड की चिक्की भाई
अलाव जले  .
4
हिम से जमे
ह्रदय के जज्बात
मै को से कहूं .
5
श्वेत  रजाई
धरा को खूब भाई
कण दमके .
6
सर्द मौसम
सुलगती है पीर
नीर न बहे .
7
तन्हा सड़क 
कंपकपाती राते
चाँदनी हँसे .
8
खोल खिड़की
आई शीत लहर
भानु भी डरा .

9
 थकित मन
दूर बैठी मंजिल
राहे चलती . 
  ----शशि पुरवार

--------------------------------------------------------------------
तांका --

1 .
झरते कण
अब ढँक रहे थे
वृक्ष औ रास्ते
हम तुम भी  साथ
जम गए जज्बात .
2
सर्द मौसम
सुनसान थे रास्ते
और  किनारे
कोई सिमट रहा
था, फटी कामरी में .
3
भाजी बहार
टमाटर लाल औ
गाजर संग
सूप की भरमार
लाल हुए है गाल .
4
मटर कहे
मेरी है बादशाही
गाजर बोली
सूप हलुआ लायी
सब्जियों की लड़ाई .
5
जमती साँसे
चुभती है पवन
फर्ज प्रथम   
जवानों की गश्त के
बर्फीले है कदम .

शशि पुरवार

Tuesday, April 9, 2013

वीणा के स्वर ..

1
वीणा के स्वर
तबले की संगत
मधुर तान .

2स्वर लहरी
जीवन की प्रेरणा
बजी है वीणा .

3स्वर संगीत
तन मन भी झूमे
पीर भी भूले .

4
वाद्य यंत्र से
बिखरा है संगीत
 मनमोहक

5
सुर संगम
खिला मन प्रांगन
जीवन मीत.

6
नर्म स्पर्श
ममता का आँचल
शिशु मुस्काए

7
माँ से मायका
पिता जग दर्शन
मार्गदर्शन

8
कभी न भूले
वह स्नेहिल स्पर्श
ननिहाल का .

--------शशि पुरवार

Monday, April 1, 2013

खामोश पन्ने।





1
स्याही है स्वप्न
जीवन में बिखरे
खामोश पन्ने।
2
फासले बढे
दूर हो गए रास्ते
मंजिल कहाँ।
3
छुए किनारा
भावुक है लहरे
आँखों का पानी
4
संत दीखता
ठूंठ सा खड़ा वृक्ष
जर्जर हुआ .
5
खाली घरोंदा
चुपके से आई है
यादें तुम्हारी
---- शशि पुरवार

Wednesday, March 27, 2013

रंगों की सौगात ले आई है होली .....!





गीत ---

रंगों की सौगात ले,
आई है होली

हर डाली पर खिल उठे
शोख टेसू लाल
प्रेम पुरवा से हुए
सुर्ख-सुर्ख गाल
मैना से तोता करे
प्रेम की बोली.

झूमते हर बाग में
इंद्र्धनुषी फूल
रँग बसंती की उडी
आसमाँ तक धूल
घूमती मस्तानों की
हर गली टोली

बिखरी निर्जन वन में भी
रंगो की घटा
हरिक दिल में बस गई
फागुनी छटा
दूर है रँग भेद से
रंगों की बोली .
रंगों की सौगात ले,
आई है होली.........!
13.03.13 

--------------------------------------------------------------
 हाइकू ---

1
सपने पाखी
इन्द्रधनुषी रंग
होरी के संग
2
रंग अबीर
फिजा में लहराते
प्रेम के रंग
3
सपने हँसे
उड़ चले गगन
बासंती रंग
4
दहके टेसू
बौराई अमराई

फागुन डोले
5
अनुरक्त मन
गीत फागुनी गाये
रंगों की धुन .

23.03.13 -
---------------------------------------------------------------
1हवा  उडाती
अमराई की जुल्फे
टेसू हुए आवारा
हिय का पंछी 
उड़ने को बेताब
रंगों का समां प्यारा .

2
  डोले मनवा
 ये  पागल जियरा
 गीत गाये बसंती
 हर डाली  पे
खिल गए पलाश
भीगी ऋतू सुगंधी .

3
 झूमे बगिया
दहके है  पलाश
भौरों को ललचाये
कोयल कूके
कुंज गलियन में
पाहुन क्यूँ न आये .

4
झूम रहे है
हर गुलशन में
नए नवेले फूल
हँस रही है
डोलती पुरवाई
रंगों की उड़े धूल .

5
 लचकी डाल
यह कैसा  कमाल
मधुऋतू है आई
 सुर्ख पलाश
मदमाए फागुन
कैरी खूब मुस्काई .

6
जोश औ जश्न
मन  में  है उमंग 
गीत होरी  के गाओ
भूलो मलाल
उमंगो का त्यौहार
झूमो जश्न मनाओ .
24.03.13
शशि पुरवार
 -----------------------------------------------

आया होली का त्यौहार
सब मिलकर करे धमाल .

मिल जुल कर जश्न मनाये
स्नेह के भजिये ,
तल कर खाए
रंगों से आँगन नहलाये
हुए मुखड़े पीले लाल .

आया होली का त्यौहार .
स्नेही सभी संगी साथी
दूर देश की है पाती
सभी को जोड़ते
दिल के तार ,
सभी पर करो रंगों की बौझार
आया होली का त्यौहार .

बुरा न मानो होली है ,
भंग में पगी ठिठोली है
नहीं तो ,भैया
पड़ जाएगी मार ,
सब मिलकर करे धमाल .
अरे ..... आया होली का त्यौहार
-----शशि पुरवार
22.03.13
ब्लॊगर के पुरे परिवार को और सभी मित्रो ,सखीओं को होली ही हार्दिक शुभकामनाए , यह पल सभी के जीवन में खुशियों के पल लाये . शशि पुरवार


अनुभूति के होली विशेषांक में प्रकाशित होली दोहे इस लिंक पर पढ़िए ,










------------- शशि पुरवार 



Monday, March 18, 2013

क्षणिकाएँ

1कर्म का पथ
प्रथम है प्रयास
नींद के बाद .

जख्मी है वृक्ष
रीत गए झरने
अम्बर रोए .

बासंती गीत
प्रकृति ने पहनी
धानी चुनर .



श्वेत धवल
बसंती सा नाजुक
हरसिंगार .
 
शिउली सौन्दर्य
लतिका पे है खिला
गुच्छो मे लदा.

हरसिंगार
ईश्वरीय सृजन
श्वेत कमल .

श्वेत चांदनी
धरा की चुनरिया
झरे प्राजक्त .

-------------
छोटी कविता 

१ सजा बंधनवार
ढोलक की थाप
झनक उठी पैजनिया
गूंज उठी शहनाई
स्नेहिल अंगना ,
सजी है डोली
कन्यादान का अवसर
झर झर झरे आशीष
और नैनो से झरे
हरसिंगार .

२ बहाओ पसीना
उठा लो मशाल
राहों मे बिछे कांटे
जाना है पार
भोर का न करो,
इन्तजार
खिलेंगे फूल तो
यह जीवन हरसिंगार .

३ न छोड़ो हिम्मत
जज्बा हो बुलंद
गहरे गर्त मे भी
झरने सा छन्द
कर्म विलक्षण ,तो
महके सुवास
जैसे हरसिंगार .
--- शशि  पुरवार


Thursday, February 14, 2013

स्नेह बंधन



1 स्नेहिल रिश्ता
ममता का बिछोना
माँ का शिशु से .
2
स्नेह  बंधन
फूलो से महकते
हरसिंगार
3
झलकता है
नजरो से पैमाना
वात्सल्य भरा
4
दिल की बातें
दिल ही तो जाने है
शब्दों से परे .
5
प्रेम कलश 
समर्पण से भरा 
अमर भाव   .
6
खामोश शब्द
नयन करे बातें
नाजुक डोर  .
7
अनुभूति है
प्रेममई संसार
अभिव्यक्ति की .
8
 बंद पन्नो में
ह्रदय के जज्बात
सूखते फूल .
9
दिल की पीर
बहती नयनो से
हुई विदाई .
10
जन्मो जन्मो का
सात फेरो के संग
अटूट नाता .
11
आग का स्त्रोत
विरह का सागर
प्रेम अगन .
12
खामोश साथ
अवनि - अम्बर का
प्रेम मिलन .
----------शशि पुरवार 

Tuesday, November 13, 2012

दीप से दीप जलाएं ---------रंगबिरंगी दीपावली ------

गीत ---
1
दीपों की लडिया सजाएँ 
लौ से लौ जलाएं 
आओ खुशियाँ फैलाएं 

द्वार पे रंगोली डले 
असंख दिवली खिले
सुप्त मन , तम में 
दिया औ बाती जले  ,
अंतर्घट की  ज्योत जलाएं
आओ खुशियाँ फैलाएं 

कुटिलता से भरे
शामनी  से  परे 
बांकपन की आग में
तन को स्वाहा  करे ,
दुर्गुणों को  जड़ से मिटाएँ
आओ खुशियाँ फैलाएं

सद्गुणों का चाँद हो
शीतलता  व्याप्त हो 
यतीम ,बेघर ,हिंसा की 
न ऐसी  काली रात हो ,
गली गली चौबारे पे
सज्ञान के दीपक  जलाएं                                                
आओ खुशियाँ फैलाएं .

        ------ शशि पुरवार




=================================================
2

गौधुली बेला में
दमकता  दिया
स्नेहिल आबंध 
हर्षित हिया

सोने का कंगन 
चांदी की बिछिया
हीरे जैसे पिया
धडके जिया

विश्वास की बाती 
प्रेम का दिवा 
समर्पण भाव
अर्पण  किया

खील - बताशे
मिठाई, पटाखे
गणेश लक्ष्मी का 
वंदन  किया

घर ,मन दिवाली
पग पग उजेरा
अमावश को भी
रौशन किया .
=================================================


3 ---

हाइकु 
रंगों से भरा
सलोना बचपन
फूलपाखरू

रंगबिरंगे
प्रकृति के  नज़ारे
झील किनारे

दीप भी सजे
मोरपंखी रंगों से
लौ इठलाये .

गोधुली बेला
गणेश लक्ष्मी विराजे
शुभ औ लाभ

दिया औ बाती
अटूट है बंधन
तम  का साथी

रंगबिरंगे
बंदनबार सजे
युगसंधि में .

दीपो का पर्व
रौशनी का उत्सव
रैना दमके .

तम गहन
पटाखों की बहार
दीपो उल्लास .

दीपो की लड़ी
मनमोहिनी सखी
बाती  भी जली
घर ,मन दिवाली
पग पग उजेरा
अमावश को भी
रौशन किया .
===================================


 -------

1 पहना है अब गहना
हार बिंदी कंगना
दीप सजें  है अंगना 

2 खूब हुई मनुहार 
सजन गए ससुराल                      
दिवाली घर द्वार

3 दिवाली का त्यौहार
पिया से तकरार
मिला हीरो का हार .

4 दीपो की है  बहार 
  खास पिय का प्यार 
 सजाओ बंदनबार 

5 सांझ दीप है जलें
 दिल  वाट पाहे 
अब खुशियाँ आन मिले .
--शशि पुरवार 

===============================================

चोका -----

रिश्तों में खास
विश्वास की मिठास
प्रेम की बाती 
रौशनी की बहार
बाटें खुशियाँ
हर दिन त्यौहार
हीरे से ज्यादा
अनमोल है प्यार
 है जमा  पूँजी                     
रिश्तों की सौगात
सजन संग  
बसाया है संसार
नए बंधन
स्नेहिल उपहार
दिलों की प्रीत
अमूल्य पतवार
मन ,उमंग
शीतलता व्याप्त
पल  पल हो
घर मने  दिवाली
हर दिन त्यौहार .
-----------शशि पुरवार 
 ====================================


दीपक कहे बाती से , दूर हो अंधियारा
सज्ञान की जलती ज्योत , फैलाए उजियारा .............................

सभी मित्रो को सपरिवार दीपावली की हार्दिक शुभकामनाये , दीपावली  का यह पर्व आप सभी के जीवन में खुशियाँ लेकर आये -----आपका जीवन सदैव खुशियों से परिपूर्ण हो ,-------शशि पुरवार 

Friday, October 12, 2012

सिंदूरी आभा


1सिंदूरी आभा
सुनहरा  गहना
साँझ है सजी .

2 अम्बर संग
अवनि का मिलन
संध्या बेला में

3 सुनहरा है
प्रकृति का बंधन
स्वर्णिम पल

4 उषाकाल में
केसरिया चुनर
हिम पिघले . 

5 शूल जो मिले 
 हम तो नहीं हारे
  छु के गगन .


6 छु लिया जहाँ
मिला श्रम का मोल
सुहानी भोर 


7 सुनहरा है
आने वाला सबेरा
नया जीवन

8 पाया है जहाँ 
सुनहरा आसमां
कर्मो से सजा .


9 हरीतिमा की 
भीनी चदरिया 
 सावन भादो 

10 नयना प्यासे 
प्रभु दरसन के 
सुनो अरज 

11 पाखी है मन 
चंचल चितवन 
 नैना सलोने .

 
-शशि पुरवार 


Sunday, September 23, 2012

आँखों का धोखा

 
हाइकु
1 तरसे नैना
परदेश सजन
कैसे पुकारू
 
2 नैना प्यासे
प्रभु दरसन के
सुनो अरज .

3 आँखों की हया
लज्जा की चुनर
नारी गहना

4 मोह औ माया
अहंकार का पर्दा
आँखों का धोखा .

5 पाखी है मन
चंचल चितवन
नैना सलोने . 
 
6
अधूरी प्यास
अजन्मी ख्वाहिशे
वक़्त है कम .

7
रीता ये मन
कोख का सूनापन
अतृप्त आत्मा .

8
अधूरापन
ज्ञान के खिले फूल
खिला पलाश .

9
अतृप्त मन
भटकता जीवन
ढूंढें किनारा .
 
10
नन्हे कदम
मोहिनी म्रदुहास्य 
खिला अंगना .
11
अश्क आँखों के
सूख गए है जैसे
रीता झरना .
12
पीर तन की
अब सही न जाती 
 वृद्धा जीवन
13
आँखों में देखा
छलकता पैमाना
अहंकार का .
14
अंतरगित
सन्नाटे में बिखरी
तेज चीत्कार .
15
सुख के सब
होते है संगी- साथी
स्वार्थी जहान .
----शशि पुरवार
 

Monday, September 3, 2012

जीवन के रंग ...!





चोका 

यह जीवन
है गहरा गागर
सुख औ दुःख
गाड़ी के दो पहिये
धूप औ छाँव
सुख के दिन चार
आँख के आँसू
छलते हरबार
जो पाँव तले 
खिसकती धरती
अधूरी प्यास
पहाड़ -सा ह्रदय
शोक -विषाद
अत्यंत मंथर हैं
बोझिल पल 
वक़्त की रेतघडी
धीमा है पल
संकल्पों का संघर्ष
फौलादी जंग
आगमन -प्रस्थान
अभिन्न अंग
मुट्ठी से फिसलते
सुखद पल
वक़्त का पग -फेरा
बहता जल 
पतझर -सा झरे
दुर्गम पथ
बदलता मौसम
भोर के  पल
सुनहरी किरण
परिवर्तन
मोहजाल से मुक्त
वर्तमान के
खुशहाल लम्हों का
करो  स्वागत
छिटकी है मुस्कान
जीवन में उदित
नया है रास्ता
खुशियों की तलाश
सुनहरी सौगात .

-------------------

हाइकु ---
1 चांदनी रात
 नयना बहे नीर
  दुःख की पीर .

2 रिश्तो में मिला
पल पल छलावा
  मन का  दर्द .
3 वक़्त के साथ
भर जाते  है जख्म
 रिसते  घाव .
4 सुख खातिर
करे सारे जतन
कठिन तप
5 पतझर से
झरते है नयन
प्रेम अगन
6
रिश्तो की लड़ी
बिताये हुए पल
है जमा पूंजी .
7
अश्क आँखों के
सुख गए है अब
रीता झरना
8 पीर तन की
अब सही न जाती
वृद्धा आश्रम
9 आँखों में देखा
छलकता पैमाना
सुखसागर
10  खामोश रात्र
सन्नाटे में बिखरी
तेज चीत्कार
11 सुख के सब
होते है संगी साथी
स्वार्थी जहान .
12 तीखे संवाद
दबी है सिसकार
मन की हूक .
13
नन्हे कदम
मोहिनी म्रदु हास्य
खिला अंगना .
15 यह जीवन
आत्मा होती अमर
चंचल मन .
16 तेरे आने की
हवा भी दे सूचना
धडके दिल .
17
सूना अंगना
महका गुलशन
खिले जो फूल  .
18 खिली मुस्कान
 मासूम बचपन
  मन मोहन .
 ----शशि पुरवार 



Wednesday, August 15, 2012

जय भारत .....तुझे सलाम .


  शूर की रसा 
   तरुण कंधो पे है
    राष्ट्र की धारा.

 २  भाषा अनेक 
     बंधुभाव है एक 
    राष्ट्र की शान .

३    वतन में जाँ
   तिरंगे को सलाम
     राष्ट्रीयगान .

 4   जीवनशक्ति
    मातृभूमि हमारी
     भारत माता .

५    गौरवशाली
   हिंद की जगद्योनि
     जन्मे बाँकुड़ा .

6  मेरा  भारत
   स्वर्ग सा मनोरम  
     पावन गंगा .

7 दिल औ जान
  तुझपे न्यौझावर
    मेरे वतन .

8 धर्म संस्कृति
  अमन  की चाहत 
  साँसों में बसी  .

9  जान से ज्यादा 
   तिरंगा हमें  प्यारा
     तुझे सलाम  .

 10  भारत है
  हमको जां से प्यारा
    जय भारत .
  



        -----  शशि पुरवार

सभी  दोस्तों को 15 अगस्त की हार्दिक शुभकामनाय .............वन्दे मातरम .

Sunday, August 12, 2012

दोहे ........

1  सबसे कहे पुकार कर , यह वसुधा दिन रात
   जितनी कम वन सम्पदा , उतनी कम बरसात .

2   इन फूलो के देखिये , भिन्न भिन्न है नाम
   रूप रंग से भी परे , खुशबु भी पहचान .

 3 समय- शिला पर बैठकर , शहर बनाते चित्र
    सूख गई जल की नदी , सिकुड़े जंगल मित्र .

   
------------------- हाइकु -------------

क्लांत नदिया
वाट जोहे सावन
जलाए भानु .
...

आया सावन
खिलखिलाई धरा
नाचे झरने .

नाचे मयूर
झूम उठा सावन
चंचल बूंदे.

काली घटाए
सूरज को छुपाये
आँख मिचोली .

बैरी बदरा
घुमड़ घुमड़ के
आया सावन .
----- शशि पुरवार

Friday, August 3, 2012

रक्षाकवच ....

हाइकु


१   आया है पर्व 
    राखी का त्यौहार 
      स्नेह उल्लास .

२   सजी दुकाने 
    कलावे रंगबिरंगे
     रेशमी धागे .

३   आई है बहना
   सजी पूजा की थाली
     रेशमी डोरी  .

४   पूजा की थाली 
   रोली चावल बाती
    अन्न मिष्ठान .

५    ललाट टीका
    सजा रोली चावल 
     नेह बरसे  .


६     राखी की डोर 
     स्नेह का है प्रतिक
        रक्षाकवच .

७    रक्षाबंधन  
    आत्मीयता स्नेह 
     मिश्री मिठास .

८   नाजुक डोरी 
   बंधी  कलाई पर 
     है  रक्षाक्षूत्र .
  
  ९   खास तोहफा 
    बरसते आशीष 
      जीवन भर  .



१०   भैया हमारा 
      सर्वदा सकुशल  
      यही है अर्ज .
             --------शशि पुरवार

सदोका ---

१ स्नेह प्रतीक 
 बंधा है मणिबंध
 रेशम  के तागे से 
   रक्षाकवच
 अटूट है बंधन
 बहिन का भाई से .


२  सजे बाजार 
    शबल परिधान 
   मखमली राखियाँ 
    अन्न मिष्ठान 
  पूजा की थाली संग
   है स्नेहिल मुस्कान .

३  सजी रंगोली 
   किया  है अनुष्ठान  
   पूजा व्रत विधान 
    भाई के नाम 
   ईश्वर से कामना
    सर्वथा संरक्षित  .

 ४  भैया मोरे तू 
   रिश्ते की प्रतिष्ठा
   अब तेरे ही हाथ 
     रक्षाकवच 
   सदा रहेगा साथ
   स्नेहिल ये बंधन .
            -------  शशि पुरवार 

 


 
 




 


 

Tuesday, June 19, 2012

मेरी संगिनी ......!

 
1 )मन का हठ
दिल की है तड़प
रूठी कलम .

2)कहाँ से लाऊं
विचारो का प्रवाह
शब्द है ग़ुम.

3)कैसे मनाऊं
कागज कलम को
हाथ से छुठे .

4)मेरी संगिनी
कलम तलवार
पक्की सहेली
5)
प्यासा मन
साहित्य की अगन
ज्ञानपिपासा .
6)
प्यासी धरती
है तपती रेत सी
मेघ बरसो .

7) समंदर के
बीच  रहकर  भी
रहा मै प्यासा .
8 )
अश्क आँखों से
सुख गए है  जैसे 
है रेगिस्तान .
9)
प्यासी ममता
तड़पता आँचल
गोदभराई .

:--शशि पुरवार 


 

Tuesday, June 5, 2012

..गंगा स्वर्ग से आई .....!



हुई विदाई
गंगा स्वर्ग से आई
बहे निर्मल .

गंगा का जल
गुणकारी अमृत
पाप नाशक .

शीतल जल
मन हो जाये तृप्त
है गंगाजल .

रोये है गंगा
मैली हुई चादर
मानवी मार .

सिमटी गंगा
मानव काटे अंग
जल बेहाल .

है पुण्य कर्म
किये पाप मिटाओ
गंगा बचाओ .

गंगा पावन
अभियान चलाओ
स्वच्छ बनाओ .

निर्मल गंगा
खुशहाल जीवन
हरी हो धरा .

:------ शशि पुरवार

Saturday, June 2, 2012

शिशु सा मन ....!



आँखों का पानी 
बनावट के फूल 
कच्चे है धागे .

घना कोहरा 
नजरो का है फेर 
गहरी खाई .

रूई सा फाहा 
नजरो में समाया 
उतरी मिस्ट .

कोई न जाने 
दर्द दिल में बंद 
बेटी पराई .

अकेलापन 
मन की उतरन 
अँधेरी रात .


सफ़र संग 
छटती हुई धुंध 
कटु सत्य .

चटक लाल 
प्राकृतिक खुमार    
अमलतास .


तीखी चुभन 
घुमड़ते बादल
तेज रफ़्तार .


खारा लवण
कसैला हुआ मन 
समुद्री जल .

उड़ता पंछी
पिंजरे में जकड़ा 
है परकटा .

तेज हवा में 
सुलगता है दर्द 
जमती बर्फ .

उफना दर्द 
जख्म बने नासूर 
स्वाभिमान के .

शिशु सा मन 
ढूंढता है आँचल 
प्यार से भरा .
     :--शशि पुरवार






 

Tuesday, May 8, 2012

तपन की है प्यास


१) जलता भानु
उष्णता की चुभन
रातें भी नम.

२) रसीली आस
तपन की है प्यास
शीतल जल .

३) कैरी का पना
आम की बादशाई
खूब है भाई .

४ ) बर्फ का गोला
रंगबिरंगी कुल्फी
गर्मी भगाई

५ ) पानी की तंगी
मचा है हाहाकार
गर्मी की मार .

6) वृक्ष रोपण
सुरक्षा का कवच
है हरियाली .
------------------
दो तांका--

१) बीतता पल
सुनहरी डगर
भविष्य निधि
निर्माणधीन आज
कर्म की बढती प्यास .

२) कल की बाते
पीछे छूट जाती है
आने वाला है
भविष्य का प्रहर
नयी है शुरुआत .
-- शशि पुरवार
 
दोस्तो मै बाहर टूर पर होने  के कारण ब्लॉग पर नही आ सकती .वापिस आकर जल्दी ही आप सबसे मिलती हूँ तब तक के लिए आज्ञा दे ......आप सभी के दिन और गर्मियो के पल आनंदमयी हो .......इसी कामना के साथ आपसे विदा लेती हूँ . जून में आपसे मुलाक़ात होगी .
 

Tuesday, April 17, 2012

........यह जीवन .....

 
 ..........यह जीवन . ......
 यह जीवन
कर्म से पहचान
तन ना धन 
गुण से चार चाँद
आत्मिक है मंथन .

यह जीवन
तुझ बिन है सूना
हमसफ़र
वचन सात फेरे
जन्मो का है बंधन .

यह जीवन
कमजोर है दिल
चंचल मन
मृगतृष्णा चरम
कुसंगति लोलुप .

यह जीवन
एक खुली किताब
धूर्त इंसानों
से पटा सारा विश्व
सच्चाई जार जार .

यह जीवन
वक़्त पड़ता कम
एकाकीपन
जमा पूँजी है रिश्ते
बिखरे छन - छन .

यह जीवन
अध्यात्मिक पहल
परमानन्द
भोगविलासिता से
परे संतुष्ट मन .

यह जीवन
होता जब सफल
पवित्र आत्मा
न्यौझावर तुझपे
मेरे प्यारे वतन .

यह जीवन
नश्वर है शरीर
पवित्र मन
आत्मा तो है अमर
मृत्यु शांत निश्छल .

:--------शशि पुरवार
 

Friday, March 16, 2012

नाजुक धागे .................बसा है बागवान .




तांका---------------      
                                १   आये  अकेले  
                                    दुनिया के झमेले 
                                    जाना है पार ,
                                   जिंदगी की किताब 
                                    नयी है हर बार .                     

                                 २  ढलती  उम्र 
                                    शिथिल है पथिक 
                                     अकेलापन ,
                                  जूझता है जीवन 
                                   स्वयं  के कर्मो संग .

                               ३  पैसे  का नशा 
                                  मस्तक पे है  चढ़ा 
                                    सोई चेतना ,
                                  नजर का है धोखा 
                                   वक्त जब बदला .

                               ४   यादो के पल 
                                   झिलमिलाता कल 
                                    महकता है ,
                                    दिलो के अरमान 
                                    बसा है बागवान .

                
                               ५   तेज रफ़्तार 
                                  दूर है  संगी -साथी 
                                     न परिवार ,
                                  जूनून है सवार 
                                 मृगतृष्णा की प्यास . 

                              ६  बालियो  संग 
                                 मचलता यौवन 
                                 ठिठकता सा  ,
                                 प्राकृतिक सौन्दर्य 
                                 लहलहाता वन .
                               
                                           
                                   
हयुक ------------------
                                  १  नाजुक धागे 
                                      मजबूत बंधन 
                                       गठबंधन .

                                   २ तीखी चुभन 
                                     सूखे गुलाब संग 
                                       दीवानापन .

                                   ३  सर्द है यादे 
                                    शूल बनी तन्हाई  
                                        हरे नासूर .

                                ४ प्यासा  है मन 
                                   साहित्य की अगन 
                                     ज्ञानपिपासा .

                                 ५  कलम करे 
                                    रचना का सृजन 
                                     मनभावन .
                          
                                ६    अभिव्यक्ति की 
                                     चरम अनुभूति 
                                       है स्पंदन .
                                                 :-------- शशि पुरवार
                          




                                     

समीक्षा -- है न -

  शशि पुरवार  Shashipurwar@gmail.com समीक्षा है न - मुकेश कुमार सिन्हा  है ना “ मुकेश कुमार सिन्हा का काव्य संग्रह  जिसमें प्रेम के विविध रं...

https://sapne-shashi.blogspot.com/

linkwith

http://sapne-shashi.blogspot.com